Homeदेश - विदेशसौर बाजार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास।

सौर बाजार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास।

16 पंचायत समिति सदस्यों ने किया विरोध, मात्र 3 सदस्य पक्ष में रहे।
सौर/बाजार सहरसा- सौर बाजार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित विशेष बैठक में कुल 19 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए. जिसमें 16 समिति सदस्य वर्तमान प्रमुख नजमुन निशा के विरुद्ध मतदान किया. जबकि तीन समिति सदस्य उनके पक्ष में मतदान किया. प्रखंड उप प्रमुख धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता व सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी व बीडीओ नेहा कुमारी की उपस्थिति में हुई विशेष बैठक में अधिकांश समिति सदस्यों ने प्रमुख के विरोध में अपना मत किया. प्रखंड प्रमुख नजमुन निशा के विरुद्ध आधे से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने पिछले 18 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बीडीओ को सौंपा था. जिसमें प्रखंड प्रमुख द्वारा निर्धारित समय में बैठक आयोजित नहीं करने के कारण उपप्रमुख को बैठक आयोजित करने के लिए प्रखंड कार्यालय से पत्र निर्गत किया गया. जिसके बाद प्रमुख के पत्र के आलोक में दो सितंबर को विशेष बैठक आयोजित किया गया. जिसमें कुल 21 सदस्यों में से 19 पंचायत समिति सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए. जिसमें 16 समिति सदस्य वर्तमान प्रमुख नजमुन निशा के विरोध में मतदान किया. जबकि मात्र तीन समिति सदस्य ही नजमुन निशा के पक्ष में रहे. चुनाव आयोग के निर्देश पर अब आगे एक सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित कर नए सिरे से सौरबाजार प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
29 ° C
29 °
29 °
54 %
1.4kmh
22 %
Sat
40 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
43 °

Most Popular