सौर बाजार/सहरसा-
भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्कूल कॉलेज सरकारी और निजी विद्यालय में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ आशा कुमारी की उपस्थिति में प्रमुख नजमुन निशा, सौर बाजार थाना में थानाध्यक्ष प्रशिक्षु पुलिस डीएसपी सह थानाध्यक्ष खालिद हयात , बैजनाथपुर थाना में थानाध्यक्ष अमित रंजन, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद रुबी प्रवीण, मनरेगा कार्यालय में पीओ बिन्दु कुमारी, बीआरसी में बीईओ नरेन्द्र कुमार निराला, सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ,पशु चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ चंद्रमणि प्रसाद सिंह , राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सतिश साह और जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रो कैलाश यादव, डी एल कोलेज बैजनाथपुर प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र कुमार,
तथा महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर में आचार्य महर्षि मेंही स्वामी योगानंद जी महाराज एवं संत साही नगर चंदौर स्थित महर्षि मेंहीं हृदय धाम में स्वामी अनुभावानंद महाराज चंदौर ,ऑंगनबाड़ी केंद्र धुनियां टोला नगर पंचायत सौर बाजार में सेविका पिंकी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। जबकि कन्या मध्य विद्यालय सौर बाजार के प्रधानाध्यापक अजय कुमार,आक्सफोर्ड रेसिडेंसियल सेंट्रल स्कूल भगवानपुर खजुरी में प्राचार्य छत्री कुमार ,गजाधर साहु उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक सौर बाजार फिरोज आलम, +2 उच्च विद्यालय सौर बाजार प्रधानाध्यापक शीला कुमारी, चन्दौर पूर्वी पंचायत कार्यालय में मुखिया मीरा कुमारी, पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रामशंकर कुमार,कांप पश्चिमी पंचायत कार्यालय में मुखिया अरेन्द्र यादव,
पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष कुनाल यादव, अजगैवा में मुखिया डेजी देवी, अजगैवा पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन उर्फ फौजी साहब, कढ़ैया पंचायत में में मुखिया ममता कुमारी,सहुरिया पश्चिमी पंचायत में मुखिया पुष्पा देवी, पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष गब्बर यादव, गम्हरिया पंचायत में मुखिया रीणा कुमारी, खजुरी पंचायत में मुखिया संजीत गुप्ता, ग्राम कचहरी में सरपंच श्रवण कुमार, पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन,
रौता खेम पंचायत में मुखिया गुड्डी देवी,ग्राम कचहरी में सरपंच रणवीर कुमार ,सुहथ पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव, चन्दौर पश्चिमी पश्चमी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र भगता , नादो पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार द्वारा झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई।



