सत्यपाल कुमार सौर बाजार/सहरसा-
सौर बाजार नगर पंचायत के पुराना हाई स्कूल खेल मैदान सौर बाजार में आयोजित सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2026 मैच का विधिवत उद्घाटन सोमवार को प्रशिक्षु पुलिस डीएसपी सह थानाध्यक्ष खालिद हयात सहित अन्य जनप्रतिनिधि के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं खिलाड़ी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष खालिद हयात ने कहा खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।
ओमप्रकाश मुन्ना ने कहा हम खेल के प्रति काफी सजग रहते हैं। यहां वर्षों से क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष होता रहा है यहां इस खेल को देखने के लिए लोगों के काफी भीड़ उमड़ती है। बरियाही की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। वही बल्लेबाजी करते हुए फेनसाहा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201रन बनाया। बरियाही को जीतने के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरे बरियाही की टीम ने 18 ओवर 03 गेंद में 205 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच रहे बरियाही टीम के खिलाड़ी रौशन कुमार जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई ।
मौके पर उपस्थित दिलीप यादव,डॉ रूपा, डॉ विजय कुमार गुप्ता, शीला कुमारी प्रधानाध्यापक, कुमारी सोना, ओमप्रकाश मुन्ना, बिजेंद्र यादव, रघुवंश यादव, मिथिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, रामशंकर यादव, शिवशंकर साह, सुबोध गुप्ता, दीपक यादव, चंदन कुमार, मो नईम, फिरोज आलम, महताब आलम, मो आशीफ, सुधांशु शेखर आजाद, लक्ष्मण शर्मा , शंभू यादव , रिंकू कुमार रमण,धिरेन्द्र कुमार सोनी,व उदघोषक राकेश कुमार खत्री, बिंदु शेखर जबकि अंपायर के रूप में राजीव रंजन और अब्दुल्ला, बंटी ब्रेटली थे। जबकि कुमोद कुमार, प्रिंस कुमार इंजिनियर, नवीन कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य लोग इस मैच में अहम भूमिका निभाई ।



