सहरसा/सौर बाजार- प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों के इस त्योहार में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। नगर सहित देहात क्षेत्र रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। वहीं देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई।
प्रकाश के पर्व दीपावली की तैयारी में लोग कई दिन पहले से ही जुट जाते हैं लेकिन दीपावली का दिन बहुत व्यस्ततम रहता है। लोगों ने सुबह से ही रात्रि में लक्ष्मी पूजन, पकवान, आतिशबाजी आदि की तैयारी शुरू कर दी थी। लोगों ने पूजन के लिए भगवानों की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। साथ ही घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, विद्युत झालरें, फूल मालाएं आदि की खरीदारी की। बाजार में भी लोगों की पटाखे खरीदने के लिए लोगों की होड़ मची रही। सूर्यास्त होते ही लोगों ने अपने घरों में मिट्टी के दीपक व मोमबत्तियां जलाई। लक्ष्मी, गणेश का पूजन कर एक दूसरे को प्रसाद वितरण किया। जिसके बाद बच्चों सहित अन्य लोगों ने पटाखों व आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर काफी उत्साह था।दीपावली के महापर्व अवसर पर जहां दुकानों पर दिनभर भीड़ का आलम रहा वहीं सूर्यास्त के साथ ही आतिशबाजियों ने हर ओर पूरा शोर करके रखा।
इस बार जहां कई कंपनियों के बम पटाखो बाजार में बिकने के लिए आए हुए थे वहीं पटास का तेज शोर व आसमान में उड़ने वाले पैराशूट ने अपना अलग ही जलवा दिखाने का कार्य किया। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई हालांकि सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान और बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन दिपावली पर्व को लेकर खुद नजर बनाए हुए थे।
धूमधाम से मनाया गया दिपावली पर्व।
Jharkhand
few clouds
29
°
C
29
°
29
°
54 %
1.4kmh
22 %
Sat
40
°
Sun
42
°
Mon
43
°
Tue
44
°
Wed
43
°



