Homeदेश - विदेशछातापुर के भाजपा नेता चंद्रदेव पासवान बने सुपौल जिला नागरिक परिषद के...

छातापुर के भाजपा नेता चंद्रदेव पासवान बने सुपौल जिला नागरिक परिषद के सदस्य, NDA कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

छातापुर। प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, समर्पित कार्यकर्ता एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा सुपौल जिला नागरिक परिषद का सदस्य बनाए जाने पर पूरे छातापुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के NDA कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि चंद्रदेव पासवान जैसे अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता को जिला नागरिक परिषद का सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र की आवाज अब और मजबूत तरीके से सरकार तक पहुँचेगी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप सेभाजपा नेता सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता शालिग्राम पाण्डेय, पूर्व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील कर्ण, भाजपा नेता शिवकुमार भगत, भाजपा युवा नेता पन्ना कुमार राज, तथा लोजपा नेता कुंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।सभी नेताओं ने कहा कि चंद्रदेव पासवान का यह चयन उनके वर्षों की निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बिहार सरकार और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रति भी आभार जताया कि उन्होंने एक कर्मठ एवं जमीनी नेता को जिले के महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
29 ° C
29 °
29 °
54 %
1.4kmh
22 %
Sat
40 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
43 °

Most Popular