आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा व उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया। व्रतियों ने चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन अपने स्वजनों की खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। करीब 72 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने पारण कर पूजा सम्पन्न की। प्रखंड क्षेत्र के हर गांव-टोले, नदी-तालाब और घर-आंगन में छठ पूजा का रौब और उल्लास देखने को मिला।
सुरसर, गेड़ा, मिर्चैया नदी के अलावा विभिन्न तालाबों व पोखरों पर बनाए गए छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई श्रद्धालुओं ने अपने दरवाजे पर भी विधिवत गड्ढा खोदकर जल भर सूर्योपासना की। स्थानीय बाजार से पूर्व दिशा में प्रवाहित रानीपट्टी वितरणी नहर किनारे बने माॅडल छठ घाट की रौनक सबसे अलग देखने को मिली। निर्माणाधीन सूर्य मंदिर परिसर में भगवान भास्कर समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। वहीं नहर पर बने चचरी पुल के बीच स्थापित गंगा मईया की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी के सान्निध्य में पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। छठ घाटों पर लोकगीतों व भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद का वितरण किया। पर्व के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर दिखा।
चिह्नित घाटों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। पूरे पर्व के दौरान बीडीओ डा. राकेश गुप्ता, सीओ श्री राकेश, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, भीमपुर, बलुआ बाजार, राजेश्वरी एवं ललितग्राम थाना की पुलिस टीम लगातार गश्त और निरीक्षण में जुटी रही।
छठ घाटों पर दिखा भक्तिमय माहौल, व्रतियों ने किया सूर्य देव का पूजन।
Jharkhand
few clouds
29
°
C
29
°
29
°
54 %
1.4kmh
22 %
Sat
40
°
Sun
42
°
Mon
43
°
Tue
44
°
Wed
43
°



